फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilwara Violence: हालात सामान्य, बाजार खुले पर नेटबंदी जारी, पुलिस ने सात संदिग्ध हिरासत में लिए 

Thu, 05 May 2022 04:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा

सार

भीलवाड़ा के सांगानेर में बुधवार देर रात हुई घटना के बाद हालात सामान्य हो गए। गुरुवार को व्यापारियों ने रोज की तरह अपनी दुकानें खोलीं। हालांकि, शहर में इंटरनेट सेवा अभी भी बंद है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।
विज्ञापन
पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीलवाड़ा जिले के सांगानेर में बुधवार देर रात को हुई घटना के बाद हालात सामान्य हो गए। गुरुवार को व्यापारियों ने रोज की तरह अपनी दुकानें खोलीं। प्रशासन के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा भी लिया। शहर में इंटरनेट सेवा अभी भी बंद है। उधर, पुलिस ने सात आरोपियों को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। पुलिस अपना काम कर रही है आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल,  सांगानेर के करबला रोड पर बुधवार देर रात आजाद और सद्दाम नाम के दो युवक बैठे थे। इस दौरान दस से अधिक नकाबपोश लोगों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद उनकी बाइक में आग लगा दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौकेपर पहुंची। कुछ देर बाद बड़ी संख्या में लोग आ गए और हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस तत्काल इंटरनेट सेवा बंद कर दी। हमले में घायल दोनों युवकों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज रूपिंदर सिंह, कलेक्टर आशीष मोदी, पुलिस अधीक्षक आदर्श सिद्धू ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने भीलवाड़ावासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। हालांकि अभी तक हमले के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस महानिरीक्षक रूपिंदर सिंह ने बताया कि कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें