फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: साक्षी अग्रवाल ने कंप्यूटर साइंस में पाया प्रदेश में 8वां स्थान, गुरु और परिवार को दिया सफलता का श्रेय

Tue, 30 Apr 2024 07:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

छात्रा साक्षी अग्रवाल इससे पूर्व इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन की छात्रा सोनल अग्रवाल ने वरीयता सूची में प्रथम तथा कम्प्यूटर साइंस की मनाली अग्रवाल ने वरीयता सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया था। 
विज्ञापन
कंप्यूटर साइंस छात्रा साक्षी अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर तकनीकी विश्वविश्यालय की इस वर्ष की वरीयता सूची में आबूरोड के चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, महाविद्यालय की छात्रा साक्षी अग्रवाल ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। कम्प्यूटर साइंस अभियांत्रिकी की साक्षी अग्रवाल ने राजस्थान की वरीयता सूची में 8वां स्थान प्राप्त किया। बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के द्वितीय दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र रहे।

विज्ञापन


इस दौरान राज्यपाल कलराज मिश्र का कहना था कि तकनीकी शिक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों में निहित अद्वितीय क्षमताओं को पहचानते हुए उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। विकसित भारत का शिक्षा का दृष्टिकोण विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार प्रतीक के रूप में खड़ा है। इससे पहले भी सीआईटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नाम रोशन किया। इससे पूर्व इलेक्ट्रानिक्स कम्युनिकेशन की छात्रा सोनल अग्रवाल ने वरीयता सूची में प्रथम तथा कम्प्यूटर साइंस की मनाली अग्रवाल ने वरीयता सूची में 9वां स्थान प्राप्त किया था। 

सीआईटी कॉलेज प्रशासन, व्याखाताओं एवं विद्यार्थियों के अभूतपूर्व प्रयासों का ही परिणाम है कि कॉलेज साल दर साल उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम हो रहा है। छात्रा साक्षी अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार एवं कॉलेज शिक्षकगण को दिया है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रजनेश यादव ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणक्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए सदैव प्रयासरत रहते हैं। उनके लिए सफलता अनुकूल अवसर प्रदान किए जाते रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें