हादसे के बाद मौके पर जमा हुए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सिरोही जिले के आबूरोड शहर में फोरलेन पर गुरुवार को हनुमान टेकरी कट पर हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर आबूरोड सदर थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। कारवाई के बाद शव को मॉर्चरी पहुंचाया गया।
पुलिस के अनुसार एक्सीडेंटल जोन आबूरोड नेशनल हाईवे 27 हनुमान टेकरी चौराहे पर गुरुवार दोपहर बाद फिर सड़क हादसा हुआ। हादसे के अनुसार काली माटी से ईटें भरकर आबूरोड शहर की तरफ ट्रैक्टर जा रहा था। ट्रैक्टर चालक हनुमान टेकरी चौराहे पर ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर आबूरोड सदर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और कार्रवाई की।