फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: पत्थर की पटियों को हटाकर घर में घुसे चोर, 6 लाख की ज्वैलरी लेकर फरार, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Mon, 08 Jul 2024 10:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

मकान मालिक के घर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनके मकान में चोरी हुई है। मकान के अंदर बने कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखा हुआ सारा सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
घर से ज्वैलरी ले गए चोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिंडवाड़ा पुलिस थानांतर्गत अजापुरा में चोर पटियों को हटकर बंद मकान में घुसे और 6 लाख की ज्वैलरी चोरी कर ले गए। चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिंडवाड़ा पुलिस थाना के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तथा मौका मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार चोरी की ये वारदात पिंडवाड़ा थाना क्षेत्र के अजापुरा में सिरोही रोड में जनापुर सर्किल जाने वाले मार्ग स्थित पकाराम पुत्र भोमाराम के मकान में हुई। यहां चोर पत्थर की पटियों को हटाकर मकान के अंदर घुसे। मकान मालिक के घर लौटने के बाद उन्हें पता चला कि उनके मकान में चोरी हुई है। मकान के अंदर बने कमरों के ताले टूटे हुए थे और अलमारी में रखा हुआ सारा सामान बिखरा पड़ा था। मकान मालिक ने इस घटना की सूचना पिंडवाड़ा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें