प्रधानमंत्री कौशल विकास दीक्षांत समारोह।
- फोटो : अमर उजाला
सेना कौशल प्रशिक्षण केंद्र, जयपुर, सप्त शक्ति कमांड के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर सैन्य स्टेशन में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना के पाठ्यक्रमों का दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इसमें 66 अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
जन संपर्क अधिकारी (रक्षा) कर्नल अमिताभ शर्मा के अनुसार दीक्षांत समारोह में सप्त शक्ति कमांड, क्षेत्रीय अध्यक्ष आवा कोमल सेठ मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। इस दौरान उन्होंने 66 अभ्यर्थियों को उनके पाठ्यक्रम के सफल समापन पर एनएसडीसी द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रदान किए।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और उनसे अपने चुने हुए पेशे में निरंतर प्रयास जारी रखने का आग्रह किया और उन्हें भविष्य के सभी प्रयासों में ऊंची उड़ान भरने के लिए शुभकामनाएं दीं।
सेठ ने सभी महिलाओं को स्व-रोज़गार, आर्थिक रूप से स्वतंत्र और वास्तव में सशक्त महिला बनने और अपने कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया। सेना कौशल प्रशिक्षण केंद्र, जयपुर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा मान्यता प्राप्त एक नोडल केंद्र हैं, जिसके अंतर्गत तीन पठ्यक्रम सिलाई, ब्यूटीशियन और कंप्यूटर चलाए जा रहे।