फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड सदर पुलिस की कार्रवाई, 22 हजार लीटर हथकढ़ी वॉश नष्ट, 40 लीटर शराब जब्त, आरोपी फरार

Sat, 30 Mar 2024 07:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही जिले में पुलिस की हथकढ़ी शराब के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई जारी रही। आबूरोड सदर पुलिस ने उपलागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में कारवाई कर 40 लीटर शराब जब्त की।
विज्ञापन
कार्रवाई करती पुलिस टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में आबूरोड सदर पुलिस ने हथकढ़ी शराब के खिलाफ लगातार दूसरे दिन भी कारवाई की। इस दौरान उपलागढ़ पहाड़ी क्षेत्र में की गई कारवाई के दौरान 22 हजार लीटर हथकढ़ी वॉश नष्ट कर 40 लीटर शराब जब्त की गई। हालांकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आबूरोड सदर थानाधिकारी राजीव भादू की अगुवाई में शनिवार को टीम ने उपलागढ़ के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध हथकढ़ी शराब बनाने की दो अवैध भट्ठियों को तोड़ा गया। इन दोनों में करीब 22 हजार लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसके अलावा दो अलग-अलग स्थानों से 20-20 लीटर कुल 40 लीटर अवैध हथकढ़ी शराब जब्त की गई। 

आरोपी निचलीफली, उपलागढ़ पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी दादूराम पुत्र चोपाराम गरासिया और उपलागढ़, पुलिस थाना आबूरोड सदर, जिला सिरोही निवासी जोधाराम पुत्र फुलाराम गरासिया फरार हो गए। कारवाई में आबूरोड सदर पुलिस थाना के सहायक उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, हेडकांस्टेबल बाबूलाल, कांस्टेबल रामचन्द्र, जयराम, भंवरलाल, बृजभूषण और भारमल सम्मिलित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें