फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: अंबाजी मार्ग पर अनियंत्रित ऑटो पलटने से 11 लोग घायल, पांच की हालत गंभीर

Sat, 08 Jun 2024 09:21 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

आबूरोड रीको पुलिस थानांतर्गत आबूरोड-अंबाजी मार्ग पर सियावा गांव के समीप हुई दुर्घटना में 11 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया।
 
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड रीको पुलिस थानांतर्गत आबूरोड-अंबाजी मार्ग पर सियावा गांव के समीप अनियंत्रित ऑटो पलटने से 11 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल आबूरोड के आकराभट्टा स्थित सरकारी अस्पताल लाया गया। नरसिंगकर्मी भेरूलाल और मुकेश गरासिया की टीम ने घायलों का इलाज किया। प्राथमिक इलाज के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को रेफर कर दिया गया।

अस्पताल से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना में पीपरमाल निवासी गली पत्नी (52) रूपाराम गरासिया, लसमा (50) पुत्र भगा गरासिया, अर्जुन (42) पुत्र काला गरासिया, भावा (53) पुत्र कसना गरासिया एवं हूसा पुत्र (45) नोवा गरासिया गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक इलाज के बाद इन्हें अग्रिम इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


इसी प्रकार वीरमा पुत्र धरमा गरासिया, वीरा (45) पुत्र अनदा गरासिया, भावा (50) पुत्र बदा गरासिया, रूपा (55) पत्नी भारमा गरासिया, रनौरा निवासी सूरमा (23) पुत्र लसमा तथा राजू (19) पुत्र लसमा गरासिया घायल हो गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें