फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से ले जाया जा रहा 31.51 किलो गांजा जब्त, पुलिस को चकमा देकर भागा आरोपी

Tue, 30 Jul 2024 03:33 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

जिले की सरूपगंज पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान प्लास्टिक के कट्टों में लाया जा रहा गांजा बरामद किया है। आरोपी नाकाबंदी के 50 फीट पहले ही कार चालू छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरूपगंज पुलिस द्वारा इको कार में 3 प्लास्टिक के कट्टों में लाया जा रहा 31.512 किलो गांजा जब्त किया है। आरोपी पुलिस की नाकाबंदी देखकर 50 फीट पहले ही कार छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


इस मामले में सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान पिंडवाड़ा की ओर से आ रही ग्रे कलर की इको कार को उसका चालक पुलिस नाकाबंदी से करीब 50 फीट पहले चालू हालत में छोड़कर फरार हो गया। इस पर पुलिसकर्मी कार के पास पहुंचे और गाड़ी की तलाशी ली। इस दौरान कार के पीछे तीन कट्टों में गांजे की पत्तियां भरी हुई पाई गईं। पुलिस द्वारा 3 प्लास्टिक के कट्टों मे भरे 31.512 किलोग्राम गांजा जब्त कर मादक पदार्थ तस्करी की धाराओ में मामला दर्ज किया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को आरोपी की तलाश के लिए भेजा गया लेकिन रात होने से वह झाड़ियों एवं खेतों में भाग गया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें