फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: इधर आचार संहिता चल रही, उधर दम पर दम शराब मिल रही, जानें कहां का है मामला

Thu, 21 Mar 2024 06:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन में बीते 24 घंटे में शराब तस्करी का दूसरा मामला सामने आया है। रेलवे सुरक्षा बल ने चार बैग और एक प्लास्टिक के कट्टे में छुपाकर ले जाई जा रही 2.8 लाख रुपये कीमत की राजस्थान निर्मित देशी शराब पकड़ी है।
विज्ञापन
शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल द्वारा बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन में चार बैग और एक प्लास्टिक के कट्टे में छुपाकर ले जाई जा रही 2.8 लाख रुपये कीमत की राजस्थान निर्मित देशी शराब पकड़ी गई है। यह ट्रेन के जनरल कोच में लावारिस हालत में मिली है। सबसे बड़ी एवं खास बात यह है कि ट्रेन में बीते 24 घंटे में शराब तस्करी का दूसरा मामला है। इससे एक दिन पूर्व रेलवे पुलिस द्वारा ट्रेन के स्लीपर क्लास में सफर कर रहे एक यात्री के पास से गुजरात ले जाई जा रही शराब जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल, रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पकड़ी गई शराब अग्रिम कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दी गई है। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर शराब की तस्करी की रोकथाम के लिए आबूरोड रेलवे सुरक्षा बल निरीक्षक विकास कुमार की अगुवाई में सहायक उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, आरक्षी वेदप्रकाश एवं योगेन्द्र कुमार की टास्क टीम द्वारा बरेली-भुज आला हजरत एक्सप्रेस के आबूरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आगमन पर तलाशी ली गई। इस दौरान ट्रेन के जनरल कोच में टॉयलेट के पास लावारिस हालत में चार बैग और एक प्लासिटक का कट्टा रखे हुए मिले। कोच में मौजूद यात्रियों से इनके बारे में पूछताछ के दौरान अनभिज्ञता जताने पर रेलवे सुरक्षा बल कर्मियों द्वारा इन्हें अपने कब्जे में लेकर खोला गया।

इस दौरान चार बैग में राजस्थान निर्मित देशी शराब रॉयल विस्की के 288 पाउच 180 एमएल प्रत्येक, कुल 51840 एमएल व प्रत्येक की अकिंत अधिकतम कीमत 86 रुपये होना पाया। एक प्लास्टिक के कट्टे में राजस्थान निर्मित देशी शराब व्हाइट लेस के कुल 180 पव्वे 180 एमएल प्रत्येक, कुल 32400 एमएल व प्रत्येक की अकिंत अधिकतम कीमत 84 रुपये, कुल 84240 तथा कुल कीमत 39888 रुपये होना पाया। रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पकड़ी गई शराब अग्रिम कार्रवाई के लिए आबकारी विभाग को सौंप दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शराब जब्त - फोटो : अमर उजाला

मंडार पुलिस एवं डीएसटी टीम की कार्रवाई
सिरोही जिले के मंडार थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा गुजरात पासिंग इनोवा कार में ले जाए जा रहे राजस्थान निर्मित अंग्रेजी शराब के 68 कार्टून जब्त किए गए हैं। पकड़ी गई शराब की कीमत 2.70 लाख रुपये बताई गई है। हालांकि, इस मामले में पुलिसकर्मियों के पीछा करने पर कार में सवार लोग इसे छोड़कर फरार हो गए।

पुलिस के अनुसार, मंडार थानाधिकारी रविन्द्र पाल सिंह की अगुवाई में डीएसटी प्रभारी अमराराम, पुलिस थाना मंडार के हेड कांस्टेबल भवनी सिंह, कांस्टेबल आसूलाल, गेमर सिंह, युवराज सिंह एवं हेमाराम की टीम द्वारा गुंदवाडा के समीप नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान वहां से गुजर रही गुजरात पासिंग इनोवा कार की दस्तयाबी के लिए पीछा किया गया तो चालक पकड़े जाने के डर से कार को छोड़कर फरार हो गया। कार की तलाशी ली गई तो इसमें राजस्थान निर्मित अंग्रेजी बीयर व शराब के 68 कार्टून पाए गए। इस पर शराब व इनोवा कार को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर और जानकारी जुटाई जा रही है। पकड़ी गई शराब की कीमत 2.70 लाख रुपये बताई गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें