परिवहन निरीक्षकों ने किया काम का बहिष्कार।
- फोटो : अमर उजाला
चूरू में परिवहन निरीक्षक के साथ मारपीट करने के मामले में कारवाई नहीं करने से नाराज आबूरोड जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय के परिवहन निरीक्षकों ने गुरुवार को कार्य का बहिष्कार किया। इस दौरान पीड़ित परिवहन निरीक्षक को मुख्यालय भेजने पर भी खुलकर रोष जताया गया।
परिवहन निरीक्षकों का कहना था गत 22 मार्च 2024 को चूरू में परिवहन निरीक्षक सुरेश बिश्नोई के साथ गाली गलौज की गई थी। जिसकी जानकारी उनके द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं परिवहन आयुक्त को दी गई थी लेकिन, मामले में अब तक कोई कारवाई नहीं की गई। इसके चलते आरोपियों द्वारा गत 19 जून 2024 को परिवहन निरीक्षक सुरेश बिश्नोई पर लाठी से हमला कर दिया था।
जिसकी उसी दिन एफआईआर भी दर्ज करवाई गई थी। एक हफ्ते बाद भी पुलिस आरोपियों पर मेहरबान बने हुए है। इससे परिवहन विभाग के निरीक्षकों में डर का माहौल बन गया है। परिवहन निरीक्षकों द्वारा पीड़ित परिवहन निरीक्षक को हराकर मुख्यालय लगाने के फिसले पर भी ऐतराज जताते हुए पुनः मुख्यालय लगाने की मांग की गई। इस अवसर पर परिवहन निरीक्षक ईश्वरसिंह कोदली, पारस गहलोत और करणीसिंह समेत अन्य मौजूद रहे।