फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: कालंद्री में बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 26 Jun 2024 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही के एक सूने मकान में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चुराया गया सामान भी वारदात कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही पुलिस ने कालंद्री में एक पखवाड़े पहले बंद मकान में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। चोरी के आरोप में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चुराया गया सामान और वारदात को अंजाम देने के लिए काम में ली गई 2 मोटर साइकिलें भी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन

 
कालंद्री थाना अधिकारी उदयसिंह की अगुवाई में टीम ने रेबारी का वास वराडा, पुलिस थाना बरलूट, जिला सिरोही निवासी मुकेश पुत्र सवाजी घांची, सिरोही निवासी महिपाल पुत्र खीमाराम पुरोहित, दीपक पुत्र गलबाराम सरगडा और जगदीश घांची उर्फ राकेश पुत्र मगनलाल घांची को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चुराया गया दो बोरी जीरा, 6 चांदी के सिक्के और वारदात को अंजाम देने के लिए काम में ली गई 2 मोटर साइकिलें भी बरामद कर ली हैं। 

इस मामले में 20 जून 2024 को नवारा पीएस कालन्द्री जिला सिरोही निवासी देवेन्द्र कुमार पुत्र भलारामजी प्रजापति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग बाहर गए थे। इस दौरान 11 जून और 12 जून 2024 की रात में अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़ कर सामान चुराकर ले गए थे। चोर घर के अंदर रखी 2 जीरे की बोरियां और 7 चांदी के सिक्के समेत अन्य सामान चुरा ले गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें