राधामोहन मेहरोत्रा ग्लोबल हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
जिले के आबूरोड में मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत डायलिसिस अप्रूवल के लिए किडनी रोगियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। लंबे समय से चल रही इस समस्या के चलते रोगियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में रोगियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मामले के त्वरित निराकरण की मांग की है।
किडनी रोगियों द्वारा मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि किडनी की खराबी के चलते ये रोगी मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना के तहत आबूरोड के राधामोहन मेहरोत्रा ग्लोबल हॉस्पिटल ट्रोमा सेंटर में डायलिसिस करवा रहे हैं। लेकिन पिछले लंबे समय से उन्हें डायलिसिस से पहलेअप्रूवल के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।
इस दौरान वहां बैठकर होने वाली परेशानियों के कारण उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ता है। ज्ञापन में रोगियों ने अप्रूवल मिलने में आ रही समस्या का तत्काल समाधान करवाने की मांग की है।