जिले के माउंट आबू में कल रात मजदूरी करके लौट रहे श्रमिक पर दो भालुओं ने हमला कर उसे घायल कर दिया। मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर कल रात अपने साथियों के साथ वापस अपने घर लौट रहा था कि भालुओं ने उस पर हमला कर दिया।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
माउंट आबू में मजदूरी करने आए एक श्रमिक पर बीती रात दो भालुओं ने हमला कर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बीती रात को यह श्रमिक मजदूरी कर अपने साथियों के साथ वापस अपने घर लौट रहा था कि पीस पार्क के पास अचानक दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के अन्य लोग दौड़कर मौक पर पहुंचे और खासी मशक्क्त के बाद उसे भालूओं के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।