फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: टक्कर मारने के बाद पिकअप चालक ने हॉकी से किया हमला, कार सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Sun, 16 Jun 2024 01:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

शहर के मानपुर क्षेत्र में पीकप के रिवर्स लेने के दौरान कार की हेड लाइट टूटने के बाद दोनों पक्षों में हुआ था विवाद। आरोपी पिकअप चालक की तलाश कर रही पुलिस।
विज्ञापन
पिकअप की टक्कर से टूटी कार की लाइट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आबूरोड में कार और पीकअप में टक्कर के बाद मारपीट की घटना में एक पर्यटक की मौत हो गई। वहीं कार में सवार एक अन्य पर्यटक घायल हो गया। मृतक पर्यटक माउंटआबू घूमने के बाद वापस वडनगर, गुजरात जा रहा था। घटना के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वडनगर, जिला मेहसाणा, गुजरात निवासी विपुल (20), जगन्नाथ (25) और एक अन्य शनिवार देर शाम को माउंटआबू घूमकर वापस वडनगर, गुजरात लौट रहे थे। मानपुर में पिकअप के रिवर्स लेने के दौरान पर्यटकों की कार की हेड लाइट टूट गई। इसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी और विवाद हो गया। मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद यहां से आरोपी पिकअप चालक शांतिकुंज पार्क के पास रोड पर आकर खड़ा हो गया। जैसे ही पर्यटकों की कार पहुंची उसने पिकअप को आगे लगाकर रोक दिया। इसके बाद फिर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान आरोपी पिकअप चालक ने विपुल (20) के सिर पर हॉकी से वार कर दिया। 

बीचबचाव करने आए जगन्नाथ भी चपेट में आने से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर आबूरोड शहर पुलिस थाने के पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। दोनों को आकराभट्टा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विपुल को मृत घोषित कर दिया। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया गया। आरोपी पिकअप चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें