फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi : दो भालुओं ने मजदूर पर किया हमला, ग्रामीणों ने लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया

Sun, 16 Jun 2024 10:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

जिले के माउंट आबू में कल रात मजदूरी करके लौट रहे श्रमिक पर दो भालुओं ने हमला कर उसे घायल कर दिया। मजदूर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मजदूर कल रात अपने साथियों के साथ वापस अपने घर लौट रहा था कि भालुओं ने उस पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माउंट आबू में  मजदूरी करने आए एक श्रमिक पर बीती रात दो भालुओं ने हमला कर घायल कर दिया। उसे गंभीर हालत में तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।  

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीती रात को यह श्रमिक मजदूरी कर अपने साथियों के साथ वापस अपने घर लौट रहा था कि पीस पार्क के पास अचानक दो भालुओं ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के अन्य लोग दौड़कर मौक पर पहुंचे और खासी मशक्क्त के बाद उसे भालूओं के चंगुल से छुड़वाया। इसके बाद  तत्काल ग्लोबल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें