फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड रेलवे स्टेशन पार्किंग से मोटर साइकिल चोरी, पुलिस ने संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज जारी किए

Sun, 22 Sep 2024 10:55 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिराेही

सार

आबूरोड रेलवे स्टेशन के ब्रह्माकुमारी पार्किंग से मोटर साइकिल चोरी होने के मामले में रेलवे पुलिस ने संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। साथ ही संदिग्ध की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करने के लिए एक व्हाट्स एप नंबर भी जारी किया गया है।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज दोपहर को आबूरोड रेलवे स्टेशन के ब्रह्माकुमारी पार्किंग से एक मोटर साइकिल चोरी हो गई। रेलवे पुलिस द्वारा संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज जारी कर आमजन से इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी या सूचना मिलने पर पुलिस के साथ साझा करने का आग्रह किया है। इसके लिए पुलिस ने एक व्हाट्सअप नंबर भी जारी किया है। 
विज्ञापन


रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान ने बताया कि इस मामले में दीपक सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह राजपूत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि रविवार दोपहर को वह अपनी मोटर साइकिल ब्रह्माकुमारी पार्किंग में खड़ी करके स्टेशन पर गया था लेकिन वापस लौटने पर वहां से मोटर साइकिल गायब मिली। प्रार्थी के अनुसार उसकी मोटर साइकिल कोई अज्ञात चोर चुरा ले गए। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा पार्किंग परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति पहले पार्किंग में इधर-उधर घूमते तथा बाद में मोटर साइकिल चोरी करके ले जाते हुए नजर आया। पुलिस द्वारा व्हाट्सअप 9414375238 नंबर जारी कर आमजन से आग्रह किया गया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार की जानकारी हो तो इस नंबर पर दी जा सकती है। उधर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है।

संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज

संदिग्ध के सीसीटीवी फुटेज

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें