फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News : आश्रम एक्सप्रेस से 44 हजार रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, फिर से हाथ नहीं आए तस्कर

Wed, 04 Dec 2024 10:30 PM IST
सिरोही ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

रेलवे सुरक्षा बल ने आश्रम एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में छिपाई गई 44 हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की हैं। यह शराब एक लावारिस ट्रॉली बैग में रखी गई थी। आवश्यक कार्रवाई के बाद बरामद शराब को आबकारी विभाग को सौंप दिया गया है, जहां से आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब जब्त
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संचालित ऑपरेशन सतर्क अभियान के तहत ट्रेन संख्या 12916 आश्रम एक्सप्रेस में मारवाड़ जंक्शन से आबूरोड तक निगरानी चलाई जा रही थी। जांच के दौरान एस 4 कोच में सीट संख्या 31 के नीचे एक लाल रंग का भारी ट्रॉली बैग पाया गया, जिसके बारे में यात्रियों से पूछताछ के बाद पता चला कि वह बैग उनमें से किसी का नहीं था। बैग की तलाशी लेने पर उसमें विभिन्न ब्रांडों की कुल 24 बोतलें अंग्रेजी शराब की पाई गईं। जब्त शराब की कीमत 44,760 रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन


आबूरोड स्टेशन पहुंचने पर बैग और शराब को रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने आबकारी विभाग को सौंप दिया। पैसेंजर ट्रेनों में शराब तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। समय-समय पर लावारिस बैग के रूप में शराब की खेप पकड़ी जाती है लेकिन तस्करों तक पुलिस का पहुंचना हमेशा मुश्किल बना रहता है। बार-बार होने वाली ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था और तस्करी के नेटवर्क पर सवाल खड़े करती हैं।

रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी इस समस्या के समाधान के लिए निगरानी और सख्ती बढ़ाने की योजना पर काम कर रहे हैं। हालांकि यह भी सवाल है कि शराब तस्करी के इस संगठित नेटवर्क के पीछे कौन है और ये लोग किस तरह बार-बार पुलिस की पकड़ से बच निकलते हैं।
विज्ञापन


रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा और मंडल सुरक्षा आयुक्त दीपक कुमार आजाद के नेतृत्व में अवैध तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन सतर्क के बारे में अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों को रोकने के लिए ट्रेनों में निगरानी और बढ़ाई जाएगी ताकि तस्करों तक पहुंचा जा सके।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें