आबूरोड शहर के साईंबाबा मंदिर परिसर में बुधवार रात को भव्य फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस आयोजन में पहली बार फूलों और बरसाना की लठमार होली ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का उत्साह देखने लायक था।
फाग महोत्सव में जोधपुर से आए रामस्नेही संत मनोहर दास शास्त्री ने अपनी मधुर आवाज में “आयो फागण रो त्योहार” और “रंग मत डाले रे सांवरिया” जैसे भजन प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रमता शर्मा और विशाल भाजनी ने भी अपनी भजन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समां बांध दिया।
ये भी पढ़ें:
Alwar News: अवैध खनन को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना, कहा- कुंभकर्णी नींद में सो रही है सरकार
फूलों और बरसाना की लठमार होली की झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कार्यक्रम की व्यवस्था साईंबाबा चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष विशाल तंवर, पार्षद रमेश वैष्णव, नरेश गहलोत परिवार, कमलेश सैनी, निक्की अग्रवाल, रमेशभाई माली, संजय देसाई, प्रेमचंद चौहान और संजय शर्मा ने संभाली।