फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जयपुर में 'मेरठ' जैसा कांड, पति को बेरहमी से मारा...फिर बोरे में ठूंसकर प्रेमी के साथ शव को जलाया

Thu, 20 Mar 2025 01:36 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

हाल ही में मेरठ में हुए हत्याकांड की तर्ज पर जयपुर के मुहाना क्षेत्र में एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति को रास्ते से हटाते हुए अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र में एक पत्नी ने प्रेम प्रसंग में बाधा बन रहे पति की अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी गोपाली देवी और उसके प्रेमी दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन




मृतक धन्नालाल सैनी सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी पत्नी गोपाली देवी का पिछले पांच वर्षों से दीनदयाल नामक युवक के साथ प्रेम संबंध था। धन्नालाल को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था और इसकी जांच करने के लिए वह 15 मार्च को दीनदयाल की कपड़े की दुकान 'श्याम फैशन' पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी को दीनदयाल के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया।

ये भी पढ़ें: Bikaner News: एक ही परिवार के तीन लोगों की सामूहिक आत्महत्या, बदबू आने पर दस दिन बाद खुला राज
विज्ञापन


इसके बाद गोपाली देवी और दीनदयाल ने धन्नालाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची और धन्नालाल को दुकान की ऊपरी मंजिल पर बुलाया, जहां लोहे के पाइप से उसके सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

हत्या के बाद पहचान छुपाने के इरादे से गोपाली देवी और दीनदयाल ने शव को प्लास्टिक के बोरे में डाल दिया। इसके बाद बाइक पर शव को लादकर नेवटा पुलिया के पास ले गए और जंगल में शव को ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दीनदयाल और गोपाली देवी को बाइक पर शव ले जाते हुए देखा और फुटेज की मदद से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  Sirohi News: 929 किलो डोडा पोस्त जब्त, चार तस्कर गिरफ्तार, फर्जी पोस्टल वैन से हो रही थी तस्करी

मुहाना थाना पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला पूरी तरह से प्रेम प्रसंग का नतीजा है। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हत्या के आरोप में गोपाली देवी और दीनदयाल के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें