फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: साढ़े तीन माह से फरार दो शराब सप्लायर जोधपुर से गिरफ्तार, आबूरोड रीको पुलिस ने की कार्रवाई

Sun, 10 Dec 2023 07:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

पुलिस ने साढ़े तीन माह पूर्व ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही शराब को जब्त कर एक आरोपी भगाराम को गिरफ्तार किया गया था। बाकी दो फरार थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की आबूरोड रीको पुलिस ने साढ़े तीन माह पूर्व शराब तस्करी के मामले में वांछित मुख्य शराब सप्लायर सहित एक अन्य आरोपी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको थानाधिकारी सुरेश चौधरी की अगुवाई में कांस्टेबल मांगीलाल, ओमप्रकाश, दिलीपसिंह, डीसीआरबी सेल सिरोही के रमेश कुमार एवं नरेंद्र कुमार की टीम ने पुलिस थाना चामू, जिला जोधपुर, हाल निवासी गुरों का तलाब, प्रतापनगर, जोधपुर निवासी कुम्भाराम पुत्र रूपाराम जाट एवं वार्ड नंबर 4, चाद्रवास, पुलिस थाना श्यामगढ़, जिला मंदसौर, मध्यप्रदेश निवासी दिनेशदास पुत्र प्रकाशदास वेरागी को जोधपुर से गिरफ्तार किया है।

गुजरात ले जाई जा रही थी शराब
पुलिस के अनुसार आबूरोड रीको थानाधिकारी की अगुवाई में टीम ने साढ़े तीन माह पूर्व 30 सितम्बर 2023 को सीमावर्ती मावल चौकी पर नाकाबंदी की थी। उस दौरान ट्रक में गुजरात ले जाई जा रही शराब को जब्त कर एक आरोपी भगाराम को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच की गई तो उसमें मिली जानकारी पर जब्तशुदा शराब के सप्यालर की तलाश के लिए थाना स्तर पर गठित टीम गठित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें