फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: संदिग्ध हालत में गर्भवती महिला की मौत, पीहर पक्ष के आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

Sat, 09 Dec 2023 11:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में चार महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर उसके मुंह से खून निकल रहा था। ऐसे में डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीहर पक्ष को बुलाया है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बैठे परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धौलपुर जिले के दिहोली थाना क्षेत्र के गांव शाला सामोर में शनिवार को 24 साल की गर्भवती महिला की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया साथ ही पीहर पक्ष के लोगों को भी घटना की सूचना दी।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतका विमलेश पत्नी साहब सिंह निवासी शाला सामोर को उसके परिजन जिला चिकित्सालय में उपचार के लिए लेकर आए थे। विमलेश चार महीने की गर्भवती भी है। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की रास्ते में ही मौत हो गई थी। उसके मुंह से खून निकल रहा था। ऐसे में घटना की सूचना दिहोली थाना पुलिस को दी गई। 

जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने गर्भवती महिला का शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने घटना से मृतका के मायके पक्ष को भी अवगत कराया। परिजनों के पहुंचने के बाद रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सीओ मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें