फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: SDRF ने जवाई नदी में फंसे चार लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर, रात साढ़े 10 बजे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Mon, 18 Sep 2023 09:29 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान के सिरोही जिले में जवाई नदी उफान पर है। जिसमें फंसने से SDRF की टीम ने चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। लोगों को बाहर निकालने के लिए रात साढ़े 10 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला।
विज्ञापन
SDRF ने जवाई नदी में फंसे चार लोगों को सुरक्षित निकाला बाहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले के शिवगंज थानांतर्गत देवली गांव में शाम को चार लोग पानी के तेज बहाव में फंस गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों एवं स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से रात साढ़े दस बजे तक चले ऑपरेशन के बाद चारों लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन


शिवगंज पुलिस के अनुसार इस मामले में गांव देवली के पास स्थित जीतू सिंह और अमर सिंह के कृषि कुएं के पास जवाई नदी के बहाव के बीच में चार लोगों के फंसने और अपनी मदद मांगने की सूचना मिली। इस पर एसडीआरएफ टीम तत्काल मौके पर पहुंची। हालांकि, उस दौरान अंधेरा भी हो गया था। इसके बाद भी एसडीआरएफ टीम प्रभारी बीरबलसिंह अपने सहयोगियों के साथ तत्परता दिखाते हुए नाव की सहायता से नदी के पानी के बहाव में रेस्क्यू करने गए। जवाई नदी में पानी के बहाव में फंसे चारों लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित निकाल लिया गया।

मोबाइल से लेते रहे लोकेशन की जानकारी
एसडीआरएफ टीम द्वारा जवाई नदी के बहाव में फंसे लोगों से निरन्तर मोबाईल पर संपर्क में रहकर वस्तुस्थिति के बारे में लगातार जानकारी ली जा रही थी। जहां पर रास्ता विकट होने पर भी टीम ने करीब 500-700 मीटर अंदर नदी में जाकर आवल तहसील आबूरोड निवासी प्रकाश पुत्र मुलाराम उम्र 18 आला, श्रवण पुत्र जीवाराम उम्र  26 साल,  कैलाश पुत्र रामाराम उम्र 18 साल और मंजू पत्नी श्रवण पुत्री रामाराम गरासिया उम्र 20 साल को रात करीब 10.30 बजे सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासन तथा ग्रामीण छैलसिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें