राजस्थान के बाड़मेर में बीते 24 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मजूदर का शव बाहर निकाला। कृषि कुएं के ढहने से मजदूर अंदर ही दब गया था। जिला प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद युवक का शव बाहर निकाला गया।
बाड़मेर जिले के सदर थानातर्गत निर्माणधीन कृषि कुआं ढहने से मजदूर की मौत के मामले में पिछले 24 घंटे से जारी मशक्कत के बाद सफलता मिली है। जिला प्रशासन के सहयोग से आखिरकार मजदूर के शव को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
शनिवार शाम चार बजे के करीब कुएं की खुदाई का कार्य करने के दौरान मिट्टी ढहने मजदूर देवाराम (40) पुत्र चतराराम जाट निवासी अणदे का तला जाखड़ों की ढाणी सनावड़ा की मौत हो गई थी। जिला प्रशासन ने सिविल डिफेंस बीएसएफ की टीमों को मौके पर बुलाकर मृतक के शव को बाहर निकालने के प्रयास चल रहे थे। 24 घंटे से भी ज्यादा समय की मेहनत के बाद 10 जेसीबी दो हिताची मशीनों के साथ ग्रामीणों के दो दर्जन से भी ज्यादा ट्रैक्टरों ने रेत खोदकर मृतक के शव को बाहर निकाला। फिलहाल मृतक के शव को बाड़मेर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में लाया गया है। जहां से शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।