फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi News: आबूरोड शहर पुलिस ने नाकाबंदी कर बजरी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा, चालक शांति भंग में गिरफ्तार

Wed, 24 Jan 2024 08:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

सिरोही में आबूरोड थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। आबूरोड शहर पुलिस ने नाकाबंदी कर बजरी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा है। साथ ही चालक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
बजरी से भरा ट्रैक्टर पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में बजरी एवं पत्थरों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बावजूद आबूरोड में कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकता करने को लेकर खबर प्रकाशित हुई थी। इसके बाद आबूरोड शहर पुलिस टीम की थानास्तर पर टीम गठित द्वारा नाकाबंदी कर बजरी से भरे ट्रैक्टर को पकड़ा गया है। इस मामले में ट्रैक्टर चालक शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


आबूरोड शहर पुलिस थानाधिकारी बलभद्र सिंह की अगुवाई में उपनिरीक्षक भगवानाराम, कांस्टेबल श्रवण कुमार, ओमप्रकाश, गम्मीरलाल, बद्रीनाथ एवं राजेंद्र की टीम द्वारा मानपुर क्षेत्र में नाकाबंदी की गई थी। उस दौरान वहां से बजरी से भरा बिना नंबरी महेंदा ट्रेक्टर गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा ट्रेक्टर को रुकवाकर जब्त कर लिया गया। इस मामले में उमरनी निवासी पप्पू पुत्र भाणा भील को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें