फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Crime: कार से शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, आबूरोड सदर पुलिस ने की कार्रवाई

Thu, 28 Dec 2023 09:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi Crime: पौने दो महीने पहले क्रेटा कार में शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार हुआ है। यह कार्रवाई आबूरोड सदर पुलिस टीम ने की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले की आबूरोड सदर पुलिस टीम द्वारा पौने दो महीने पहले क्रेटा कार में शराब तस्करी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आबूरोड सदर थानाधिकारी हरचंदराम देवासी की अगुवाई में कांस्टेबल दिनेश कुमार, जयराम, पूरण सिंह की टीम द्वारा गडरा, पुलिस थाना अमीरगढ, जिला बनासकांठा (गुजरात) निवासी महावीर सिंह पुत्र गणपत सिंह देवडा को गिरफ्तार किया गया है।  गौरतलब है कि गत सात नवंबर 2023 को चनार सीमा पर हेड कांस्टेबल ईश्वर सिंह द्वारा नाकाबंदी की गई थी।

उस दौरान बिना पास परमीट के गुजर रही क्रेटा कार तथा इसे एस्कोर्ट कर रही गुजरात पासिंग ईनोवा में बीयर की 15 पेटियां व अंग्रेजी शराब की कुल 39 पेटियां अर्थात 54 पेटियां पाई गई। इस पर मौके से आरोपी नारायण सिंह को गिरफ्तार किया गया। उस दौरान महावीर सिंह, देवी सिंह एवं नरेश विश्नोई भाग गए। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें