फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती में मिला खौफनाक अंजाम, बहला-फुसलाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Thu, 28 Dec 2023 09:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर/डीग

सार

एक विवाहिता को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना उस समय महंगा पड़ गया, जब मिलने की जिद कर रहे सोशल मीडिया वाले दोस्त ने अपने साथियों के साथ दुष्कर्म किया। थाना अधिकारी ने बताया, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को इंस्टाग्राम पर दोस्ती करना उस समय महंगा पड़ गया, जब मिलने की जिद कर रहे सोशल मीडिया वाले दोस्त ने अपने साथियों के साथ दुष्कर्म किया। कुम्हेर थाना अधिकारी महेंद्र कुमार राठी ने बताया कि पीड़िता ने थाने में दर्ज कराए मामले में बताया कि उसकी दस दिन पहले इंस्टाग्राम पर भूपेन्द्र नामक युवक से दोस्ती हुई थी।

विज्ञापन


कुछ दिन बाद उसने मोबाइल नम्बर मांग और बातचीत करने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसका पति बाहर रहता है। युवक ने प्यार का इजहार करते हुए उससे मिलने की जिद की और नहीं मिलने पर स्वयं मरने की धमकी देने लगा। अचानक वह रात के नौ और 10 बजे के बीच बाइक लेकर घर के बाहर आ गया और मिलने की जिद करने लगा। नहीं मिलने पर आत्महत्या की धमकी देने लगा तो वह उससे घर के बाहर मिलने आ गई।

बाद में वह जिद कर बाइक पर बैठाकर पैघोर बस स्टैंड पर बनी एक दुकान में ले आया। वहां पहले से मौजूद श्यामू एवं खान पैघोर निवासी टीटू पंडित एवं एक अन्य युवक मौजूद थे। पहले श्यामू ने दुकान के अंदर आकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर निगरानी पर बाहर खड़े नामजद आरोपियों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। एक युवक का वह नाम नहीं जानती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें