फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi Crime: विवाहित महिला ने पीहर में की आत्महत्या, एक दिन पहले पति संग आई थी मायके, एक साल पहले हुई थी शादी

Tue, 09 May 2023 07:53 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान के सिरोही जिले में एक महिला ने अपने पीहर में आत्महत्या कर लिया। महिला आत्महत्या से ठीक एक दिन पहले ही पति संग पीहर में आई थी। बताया जा रहा है कि महिला की शादी ठीक एक साल पहले हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही में रेवदर थाना क्षेत्र के जीरावल में एक विवाहिता ने फांसी के फंदे पर लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विवाहिता अपने पीहर आई हुई थी, जब परिजनों ने जगाने के लिए दरवाजा खोला तब फंदे से लटकते मिली। सूचना पर CI कपुराराम चौधरी, ASI केवलचंद और कांस्टेबल गोकुलराम मौके पर पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर राजकीय अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, CI कपुराराम चौधरी ने बताया कि लवजीराम पुत्र जगाराम मेघवाल निवासी जीरावल ने पुलिस को रिपोर्ट दी कि उसकी बहन लक्ष्मी उम्र 29 साल का विवाह 14 मई 2022 को वरमान निवासी जोराराम के साथ हुआ था। शुक्रवार को अपने पति के साथ वह जीरावल आई थी।

रात में भोजन के बाद सभी सो गए थे, अगले दिन सुबह जब उसे जगाने के लिए दरवाजा खोला तो वह रस्सी से फंदे पर लटकती मिली। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद रेवदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को राजकीय अस्पताल लाया गया। यहां पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें