कार्यक्रम में प्रस्तुति देता गायक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन माउंटआबू में पर्यटन विभाग, नगरपालिका प्रशासन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय शरद महोत्सव धूमधाम के साथ सम्पन्न हुआ।
इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ बीते साल-2023 को विदाई देकर नए साल-2024 का अभिनंदन किया गया। पोलोग्राउंड में हुए इस कार्यक्रम में रात ठीक 12 बजे जमकर आतिशबाजी की गई। इससे पूर्व कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर लोगों को नाचने पर मजबूर कर दिया।
जबरदस्त ठंड के बावजूद इस दौरान पर्यटकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शरद महोत्सव के दौरान शहर के नक्कीलेक, देलवाड़ा, अचलगढ़, गुरुशिखर एवं पीसपार्क सहित सभी सभी पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की भीड़भाड़ बनी रही।