फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: रींगस में खाटू श्याम से लौट रही कार में अचानक लगी आग, चालक और श्रद्धालुओं ने ऐसे बचाई अपनी जान

Mon, 01 Apr 2024 05:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

Sikar News: रींगस में खाटू श्याम से लौट रही कार में अचानक चलते हुए आग लग गई। इससे स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। हालांकि कार चालक और उसमें सवार श्रद्धालुओं ने समय रहते कार से उतर कर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन
सड़क पर जलती हुई स्कॉर्पियो गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर जिले के रींगस कस्बे में उस समय एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब शाम को श्रद्धालुओं से भरी एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने अचानक आग पकड़ ली। गनीमत यह रही कि गाड़ी का चालक और गाड़ी में सवार सभी लोग समय रहते उतर गए, जिससे उनकी जान बच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कोटपूतली निवासी संदीप राठौर अपने परिजनों के साथ खाटू श्याम जी के दर्शन करने के लिए आया हुआ था। वह लोग खाटू श्याम जी में बाबा श्याम के दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे। रींगस कस्बे के पास पहुंचते ही अचानक उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी के बोनट में से धुंआ उठने लगा। इसके कुछ ही देर में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गाड़ी में आग लगती देख आसपास के इलाके में भी सनसनी फैल गई। उसके बाद गाड़ी में आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड दी गई, जिस पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें