फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar News: सुरेरा गांव की खदान में नहाने के लिए उतरे दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत, तीसरे ने दी सूचना

Wed, 05 Jul 2023 08:47 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

सीकर जिले के सुरेरा गांव में नहाने के लिए खदान में उतरे दो दोस्तों की डूबने से दर्दनाक मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, डूबते समय एक दोस्त को बचाने के चक्कर में दूसरा दोस्त भी पानी में डूब गया, जिससे दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
दो दोस्तों की डूबने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के दांतारामगढ़ क्षेत्र में खदान में नहाने गए दो युवक डूब गए, जिनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने शव बाहर निकाल लिए। फिलहाल, दोनों युवकों के शवों को हॉस्पिटल की मोर्चरी में ले जाया गया है।

विज्ञापन


दांतारामगढ़ थानाधिकारी सोहनलाल के मुताबिक, सुरेरा गांव के रहने वाले नवीन (18 साल) और अजय (18 साल) दोनों सुरेरा गांव से राजल्या गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर पहाड़ी के पास खदान की तरफ गए थे। इसी दौरान दोनों डूब गए। स्थानीय लोगों और पुलिस ने बाहर निकाल लिया। फिलहाल, दोनों को हॉस्पिटल ले जाया गया है। जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

खदान में नहाने के लिए गए थे तीन दोस्त...
मृतक अजय और नवीन अपने एक साथी के साथ शाम को नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान नवीन का पैर फिसला, तो अजय ने उसको बचाने की कोशिश की। लेकिन दोनों डूब गए। तीसरे साथी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों मृतक आपस में दोस्त हैं। जो सुरेरा गांव के ही रहने वाले हैं। वहीं, इस घटना के बाद गांव में भी शोक की लहर छा गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें