फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दुकानों के सामने खंडित मूर्तियां रख दुकानदार ने फैलाई थी सनसनी, किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 25 Sep 2022 12:08 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

पुलिस ने आरोपी को शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द, भाई-चारा बिगाड़ने और शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि पहले भी उसने दुकान के बाहर खंडित मूर्ति रखकर सनसनी फैलाई थी।
विज्ञापन
करौली में दुकानदार गिरफ्तार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली के कोतवाली थाना क्षेत्र में बाजारों में बंद दुकानों के आगे देवी-देवताओं की पुरानी खण्डित मूर्तियां मिलने से सनसनी फैल गई थी। इस मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इसके साथ मूर्तियां बेचने वाले एक दुकानदार को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बाजार में सीताबाड़ी में प्लास्टिक के खिलौने बेचने वाला कान्हा उर्फ विनोद माली मूर्तियों की कम बिक्री होने से परेशान था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दो साल पहले दीपावली पर इस तरह की मूर्तियां बेची थीं, उस समय की बची मूर्तियां उसने बाजार में दुकानों के सामने रख दिया। आरोपी ने साजिश के तहत ऐसा किया। इससे दूसरे दुकानदारों की मूर्ति की बिक्री ना हो सके।

आरोपी ने रात में लक्ष्मी, गणेश और अन्य भगवान की खंडित मूर्तियां रख दी थी, जिससे बाजार में कौतहूल बन गया। लोग तरह-तरह की बातें करने लगे। आरोपी ने बताया कि दो साल पहले भी उसने ऐसा ही करने का प्रयास किया था। पुलिस ने आरोपी को शहर में साम्प्रदायिक सौहार्द, भाई-चारा बिगाड़ने और शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें