भीलवाड़ा में आईटी कंपनी के मालिक का अपहरण
- फोटो : Social Media
भीलवाड़ा में बदमाशों ने आईटी कंपनी के मालिक का अपहरण कर लिया। किडनैपर्स ने अपहृत के परिजनों को कॉल कर पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी। जिसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने बदमाशों की कार को घेर लिया और दो घंटे ही अपहृत को बदमाशों के चंगुल से मुक्त करवा लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शनिवार शास्त्री नगर निवासी 42 वर्षीय ललित कुमार कृपलानी एक आईटी कंपनी के मालिक हैं। ललित शनिवार दोपहर दो बजे वे अपने ऑफिस से घर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। उसके बाद कार से पांच बदमाश उतरे और ललित को कार में बिठा लिया। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसके पिता को फोन कर पांच करोड़ की फिरौती मांगी।
परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने तुरंत आसपास के थानों को अलर्ट कर दिया। पुलिस ने बदमाशों की कार को कादूकोट के पास घेर लिया और आईटी कंपनी के मालिक को छुड़ा लिया। पुलिस ने तीन बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दो फरार हो गए। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।