फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nupur Sharma: कट्टरपंथी संगठन से जुड़ा है रिजवान, पाक में तोड़ी थी महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति

Fri, 22 Jul 2022 08:48 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

जांच एजेंसियों की नजर आने वाले उसके हर मैसेज पर रखी जा रही है, जो पाक से सटे सीमा इलाके से भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन
बीएसएफ ने पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रॉस कर भारत में घुसपैठ करने के प्रयास में गिरफ्तार हुआ 24 वर्षीय रिजवान के बारे में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इमरान सरकार को घेरने वाले कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़ा हुूआ है। साथ ही पाकिस्तान के लाहौर में अगस्त 2021 में महाराजा रणजीत सिंह की मूर्ति तोड़ने के मामले में जेल जा चुका है। श्रीगंगानगर में आईबी, बीएसएफ, मिलिट्री इंटेलिजेंस और पुलिस उसके लोकल कनेक्शन को तलाश रही हैं।
विज्ञापन


एडीजी (सिक्योरिटी) एस. सेंगाथिर ने बताया कि 16 जुलाई की रात श्रीगंगानगर से सटे हिंदूमलकोट सीमा के पास से पकड़ा गया रिजवान की लोकल स्तर पर मदद के बगैर साजिश रचना संभव नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने तहरीक-ए-लब्बैक से जुड़े होने की बात स्वीकार की है। 

नुपुर की हत्या करने की कबूली बात 
रिजवान को बीएसएफ ने हिंदूमलकोट सेक्टर में खखां चेक पोस्ट से पकड़ा था। वह भारत में घुसने का प्रयास कर कर रहा था। खुफिया एजेंसियों की पूछताछ में घुसपैठिए ने नुपुर शर्मा की हत्या करने की बात कबूली थी। पहले उसने अपने घर मंडी बहाऊद्दीन से लाहौर के रास्ते भारत में घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया। उसके बाद वह साहिवाल होते हुए जिले की हिंदूमलकोट सीमा पहुंचा। भारत में घुसने के प्रयास के दौरान खखां चेक पोस्ट के पास बीएसएफ ने उसे धर दबोचा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें