फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: शशि थरूर ने पायलट और गहलोत को बताया कांग्रेस का जिताऊ नेता, बोले- चुनाव में दोनों को साथ काम करना होगा

Sat, 21 Jan 2023 10:39 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राजस्थान चैप्टर में शशि थरूर ने केंद्र सरकार के ऊपर सवाल खड़े किए। सीएए,  तीन तलाक, नोटबंदी को बताया फेल। गहलोत और पायलट विवाद पर बोले- कुछ नहीं है मिलकर चुनाव में कांग्रेस को जिताएंगे। 
विज्ञापन
शशि थरूर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के लिए जयपुर पहुंचे हुए हैं, शशि थरूर जोकि ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के राजस्थान चैप्टर की बैठक में आरएएस क्लब पहुंचे और उपस्थित प्रोफेशनल्स को संबोधित किया। शशि थरूर ने अपने भाषण में भाजपा सरकार पर जमकर हमले किए। थरूर ने सीएए से लेकर तीन तलाक और नोटबंदी तक सरकार की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए। शशि थरूर बोले की देश में पहली बार हुआ जब जाति के आधार पर सिटिजनशिप का फैसला करने की बात किसी सरकार ने की, जबकि कांग्रेस ने पिछले 75 सालों से देश में साम्प्रदायिक सौहार्द बनाकर रखा है।

विज्ञापन


गहलोत और पायलट को साथ ही रहना होगा
शशि थरूर बोले कि राहुल गांधी के राजस्थान के भारत जोड़ों यात्रा के बाद से दोनों के रिश्ते काफी सुलझे हैं। दोनों एक हैं। अमर उजाला के सवाल पर शशि थरूर बोले कि बयानबाजी तो चलती रहती है इसमें कुछ नहीं है, परंतु चुनाव पर दोनों को साथ आकर ही काम करना होगा और कांग्रेस को जितना होगा। थरूर ने दोनों नेताओं को भीड़ खींचने वाला और दोनों को कांग्रेस का जिताऊ नेता बताया।



तीन तलाक क्यों?
थरूर बोले की तीन तलाक पर जब सुप्रीम कोर्ट के द्वार नोटिफिकेशन जारी है और तलाक देने वाले को सजा का प्रावधान था और पीड़ित को पूर्ण मुआवजा देने की भी बात कही है तो क्यों इस सरकार ने तीन तलाक पर बिल बनाया इनका मकसद सिर्फ एक जाति को ही टारगेट करके नीचे दिखाना है।  
विज्ञापन


नोटबंदी से रोजगार गए
शशि थरूर ने नोटबंदी से लेकर जीएसटी पर भी सवाल उठाया और कहा कि देश में छोटे और लघु उद्योग की कमर तोड़ दी गई है, देश में 50 लाख उद्योग एक साल में बंद हुए हैं नोटबंदी के बाद, जिसमें 8 से 10 लोग एक उद्योग में काम करते थे जिसके चलते 50 लाख लोगों के रोजगार चले गए एक ही साल में।

पीएम प्रेस से बातचीत क्यों नहीं करते ?
शशि थरूर ने मीडिया से बातचीत में भी कहा कि देश में हालात ठीक नहीं हैं फिर भी प्रधानमंत्री कभी भी मीडिया से बात नहीं करते हैं, क्यों प्रधानमंत्री सिर्फ स्क्रिप्ट ही पढ़ने में यकीन रखते हैं, जबकि आज जरूरत है सभी की बात सुनकर उनको जवाब देने की। थरूर बोले कि कोई भी नेता और लीडर स्क्रिप्ट ही पढ़ना चाहते हैं तो वो लीडर नहीं है।  

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मीडिया से बातचीत नहीं करती हैं ?
इस सवाल पर शशि थरूर बोले कि राहुल गांधी ने 12 प्रेस कॉन्फ्रेंस की हैं। वो हमेशा प्रेस से बात करते हैं उनको यकीन है कि सभी को उनके सवालों के जवाब मिलने चाहिए।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें