फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हनुमानगढ़ में पेट्रोल पंप डकैती के छह आरोपी गिरफ्तार, तीन देशी पिस्टल, 19 कारतूस और कार बरामद

Sat, 21 Jan 2023 10:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

हनुमानगढ़ की पीलीबंगा थाना पुलिस ने सेक्टर 15 पीबीएन रोही मंडी स्थित एस्सार पेट्रोल पंप के सेल्समैन और चौकीदार को गन प्वाइंट पर धमका कर शुक्रवार देर रात डकैती की वारदात में शामिल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंप डकैती के आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने लूट मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों से तीन अवैध देशी पिस्टल, 19 कारतूस, लूटी गई रकम, मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई एक अर्टिगा कार बरामद की है। एसपी अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को पेट्रोल पंप मालिक मनीष गोयल और पम्प कर्मी नवीन कुमार ने पीलीबंगा पुलिस थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया गया कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे दिल्ली नंबर की एक अर्टिगा कार से 6 व्यक्ति पेट्रोल पंप पर आए। 500 रुपये का डीजल भरवाने के बाद उन लोगों ने चौकीदार भंवर सिंह, सेल्समैन नवीन कुमार और गगनदीप पर पिस्टल तान दी। बदमाशों ने उनसे लॉकर की चाबियां मांगी। उनके पास चाबियां नहीं होने पर काउंटर में रखी बिक्री रकम 15 हजार और मोबाइल छीन कर फरार हो गए।

विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर लोगों से जुटाई जानकारी
रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्सा राम बोस, सुरेश चंद्र और सीओ पूनम के सुपरविजन और थानाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में थाना स्तर पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लोगों से जानकारी इकट्ठा की। फिर 2 घण्टे में पीछा कर 6 बदमाशों को अवैध हथियार और लूटी गई रकम समेत गिरफ्तार कर लिया।
 
ये हुए गिरफ्तार
पुलिस ने डकैती में शामिल गोरा सिंह उर्फ गुरवंत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह (35 वर्ष) निवासी डबवाली सदर जिला सिरसा हरियाणा, कार मालिक जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र बलवीर सिंह (45 वर्ष) निवासी थाना हमड़ा जिला लुधियाना, बलजीत सिंह पुत्र प्रेम कुमार धानक (35 वर्ष), विक्की धानक पुत्र अमर सिंह (32 वर्ष), मनजीत उर्फ जीता पुत्र जसवंत सिंह (40 वर्ष) और कुलविंद्र सिंह उर्फ किन्द्र सिंह पुत्र गुरदेव सिंह नायक (32 वर्ष) निवासी थाना संगत मंडी जिला बठिंडा पंजाब को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें