फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलवर के बाद उदयपुर: पुलिस चौकी से महज 300 मीटर की दूरी पर हुआ सामूहिक दुष्कर्म, बिना कपड़े भागते-भागते एफआईआर दर्ज कराने पहुंची महिला

Fri, 21 Jan 2022 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर

सार

आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है, जो बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है। गैंगरेप की यह घटना जिले के झोड़ाल थाना क्षेत्र की बाघपुरा चौकी से महज 300 मीटर दूरी पर हुई है।

विज्ञापन


ससुराल से पीहर पैदल जा रही थी महिला
गुरूवार शाम हुए गैंगरेप के बाद बदहवास महिला दौड़ते हुए पुलिस चौकी पहुंची और आप बीती बताई। महिला की निशानदेही पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां से पीड़िता की साड़ी और आरोपी की घड़ी मिली है। पुलिस के अनुसार महिला के साथ ज्यादती करने वालों में दो बदमाश शामिल थे।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह शाम को अपने ससुराल से पीहर पैदल जा रही थी। तभी 3 बदमाश बाइक से पीछा करते हुए आए। दो युवक वहीं पर उतर गए जबकि एक बाइक लेकर रवाना हो गया। बाद में दोनों बदमाश महिला को जबरन पास के खेत में ले गए ओर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद आरेापी मौके से फरार हो गए। इसके बाद बदहवास महिला भागते हुए पुलिस चौकी पहुंची।
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन
महिला की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही महिला का मेडिकल टेस्ट भी करवाया है। इधर घटना की गंभीरता को देखते हुए शुक्रवार सुबह एसपी मनोज कुमार भी बाघपुरा पहुंचे। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी लेते हुए आरोपियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग टीमें गठित की है, जो बदमाशों की तलाश में जुट गई है।

बता दें कि उदयपुर संभाग के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में लूट और गैंगरेप की वारदातें बढती जा रही है। गुरूवार को ही संभाग के प्रताप जिले की पुलिस ने 30 से अधिक गैंगरेप की वारदातों को अंजाम देने वाली चार बदमाशों की गैंग का सनसनीखेज खुलासा किया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें