फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahpura News: उलाहना न बर्दाश्त कर सके बजरी माफिया, युवकों को पीटा, गुस्साए लोगों ने सड़क जाम किया

Fri, 09 Feb 2024 10:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

शाहपुरा में बजरी माफियाओं को उलाहना देना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। माफियाओं ने तीन युवकों को पीटकर घायल कर दिया। वहीं, घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
घायल युवक और परिजन-पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा जिले के जहाजपुर क्षेत्र में बेलगाम हुए बजरी माफियाओं ने शुक्रवार शाम को दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने एमडीआर-7 बिधंयाभाटा के यहां पर आधा घंटे तक जाम लगाया। पुलिस उपाधीक्षक की समझाइश के बाद जाम खुला।

विज्ञापन


घाटी का बाड़ा गांव में स्थित दुकानों के बाहर से तेज रफ्तार से अवैध बजरी से भरे ट्रैक्टर निकालकर ले जाने पर उलहाना दिया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की सड़क पर बच्चे, बूढ़े सहित लोग आते-जाते हैं।ट्रैक्टर धीरे चलाया करो, दुर्घटना हो जाएगी। इस बात को लेकर बजरी माफियाओं ने ग्रामीणों को धमकाया कि तुम्हारे परिवार के लोगों को कुचल कर मार डालेंगे, जिसकी रिपोर्ट गुरुवार को थाने में दी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने से बेखौफ माफियाओं ने शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट कर घटना को अंजाम दिया।

मारपीट की घटना पर गुस्साएं ग्रामीणों ने एमडीआर-7 बिधंयाभाटा में आधे घंटे तक रोड को जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना पर जहाजपुर पुलिस उपाधीक्षक हंसराज बैरवा ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों से समझाइश कर जाम को खुलवाया। पुलिस ने तीनों घायलों का मेडिकल करवा कर घायलों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

हरिपुरा ई-मित्र संचालक पर फायरिंग मामले का खुलासा
भीलवाड़ा जिले के मांडल थाना इलाके में हरिपुरा गांव में 25 जनवरी को ई-मित्र संचालक पर फायरिंग कर लूट के इरादे से की गई वारदात का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। मांडल पुलिस ने वारदात में शामिल कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक महाराष्ट्र में डिटेन किया है, जबकि ब्यावर जिले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें एक बदमाश पर भीलवाड़ा पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

घटना के मुख्य सरगना को भीलवाड़ा पुलिस की सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस ने डिटेन किया। उसका साथी वहां से भाग निकलने में सफल रहा है। पुलिस ने इस वारदात में काम में ली बाइक और पिस्तौल जब्त की है। पकड़े गए आरोपी को लेने भीलवाड़ा से पुलिस महाराष्ट्र गई है।

एसपी श्याम सिंह ने बताया, मांडल पुलिस ने वारदात में शामिल जवाजा थाने के लोकेश पुत्र बिना राम मेघवाल और ब्यावर निवासी कमल किशोर पुत्र भवरलाल लोहार को गिरफ्तार किया है।प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने मुख्य सरगना के महाराष्ट्र होने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने महाराष्ट्र जिले की धुलिया पुलिस से संपर्क किया और सांगवा थाना पुलिस थाना ने नाकाबंदी कर एक कैंपर को रोका, जिसमें करीब 5-6 व्यक्ति सवार थे। सांगवा पुलिस ने मामले के मुख्य सरगना हरेंद्र सिंह पिता शैतान सिंह रावत (25) को डिटेन किया। भीलवाड़ा पुलिस इसे लेने के लिए धूलिया रवाना हो गई और जल्दी इसे लेकर भीलवाड़ा आएगी।

मामले का खुलासा करते हुए भीलवाड़ा के एसपी श्याम सिंह ने बताया, हरिपुरा चौराहे पर 25 जनवरी की रात ई-मित्र संचालक पर तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी। गोली लगने से ई-मित्र संचालक प्रकाश घायल हो गया था। वारदात के बाद पुलिस ने डीएसटी व साइबर सेल की मदद से आरोपियों तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले और लगभग 300 किलोमीटर के एरिया में छानबीन की। इसके बाद बदमाशों की पहचान की है। बदमाशों द्वारा रेकी कर वारदात को अंजाम देने की आदत उन तक पहुंचाने का कारण भी बनी। 

वारदात में कैंपर गाड़ी उपयोग में लेने से इन लोगों ने अपनी गैंग का नाम कैंपर गैंग रखा है। पुलिस ने वारदात में काम में ली गई पल्सर बाइक और पिस्टल भी जब्त कर ली है। आरोपित ब्यावर और आसपास के क्षेत्र में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। इन्होंने ब्यावर में भी एक ई-मित्र संचालक के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस इनसे पूछताछ में लगी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें