फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahpura News: पुलिस जवान की हत्या का आरोपी 15 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, नारकोटिक्स टीम पर किया था हमला

Mon, 22 Apr 2024 09:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहपुरा

सार

आरोपी की कोटड़ी थाने के जवान ओंकार रायका की हत्या करने व एनडीपीएस मामले में पुलिस को तलाश थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुरा पुलिस ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय से वांछित एक बदमाश को गिरफ्तार किया। इस पर पुलिस मुख्यालय से गिरफ्तारी का वारंट था। बदमाश की गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी की कोटड़ी थाने के जवान औंकार रायका की हत्या करने व एनडीपीएस मामले में पुलिस को तलाश थी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार कांवट ने बताया कि थाना शाहपुरा के प्रकरण में वाछित अभियुक्त शेरू खान निवासी पीपाड़ को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन


शाहपुरा के डिप्टी रमेश तिवाड़ी ने बताया कि प्रकरण में फरार चल रहे अभियुक्त शेरू खान को आज थाना शाहपुरा पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। लोकसभा चुनाव के संबंध में चल रही नाकाबंदी में मिली सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल मिश्रा और वृताधिकारी रमेश तिवाड़ी के निर्देशन में इस आरोपी शेरू की तलाश चल रही थी। 

पुलिस जवान ओंकार रायका व पवन की थी हत्या
बता दें कि सुनिल डुडी ने ही अन्य अभियुक्तों के साथ मिलकर 10 अप्रैल 2021 को पुलिस थाना कोटडी के जवान ओंकार रायका की नाकाबन्दी के दौरान फायरिंग करके हत्या की थी। उसी रात को पुलिस थाना रायला द्वारा की जा रही नाकाबन्दी के दौरान कॉनस्टेबल पवन जाट की फायर करके हत्या की थी। इसमें आरोपी शेरू की तलाश चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें