पुलिस ने बजरी भरी टॉलियां और टैक्टर जब्त किए।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान की धौलपुर पुलिस ने रविवार को सुप्रीम कोर्ट द्वारा प्रतिबंधित चंबल बजरी के अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने 7 बजरी माफियाओं को गिरफ्तार कर बजरी से भरे 23 ट्रैक्टर ट्रॉली भी जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान कई बजरी माफिया मौके से फरार हो गए।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि रविवार को अवैध बजरी खनन के विरुद्ध दबिश देकर ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। पुलिस टीमों ने अलग अलग स्थानों पर दबिशे देकर 24 मुकदमे दर्ज किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 23 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को जब्त कर 7 बजरी माफियाओं को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया बजरी परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए थे। पुलिस द्वारा अचानक की गई कार्रवाई से बजरी माफियाओं में खलबली मच गई। पुलिस की ये कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।