फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: गोगुन्दा टोल नाके पर तलवार लहराने का मामला, हिस्ट्रीशीटर ने दूसरी गैंग को डराने के लिए वीडियो किए थे वायरल

Wed, 16 Mar 2022 03:38 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

जोधपुर में बदमाशों का तलवार लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। बदमाशों ने तलवार के साथ तीन फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी थी। 
विज्ञापन
गिरफ्तार बदमाश - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उदयपुर के गोगुन्दा टोल नाके पर पांच-छह लोगों ने तलवार लहराकर वीडियो बनाई थी। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने वीडियो बनाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

उदयपुर एसपी मनोज कुमार ने बताया कि 13 मार्च को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में पांच-छह लोग तलवार लहराकर शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। वहीं दूसरा व्यक्ति गाड़ी पर बैठा हुआ था। जो वीडियो में कह रहा है कि हम टोल नाका गोगुन्दा पर है। बदमाशों ने तलवार के साथ तीन फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दी थी। जिसमें बदमाश तलवार लेकर नाचते हुए और बीयर की बोतल खोलते हुए दिखाई दिए।

वीडियो वायरल होने के बाद थानाधिकारी गोगुन्दा द्वारा सत्यापन के सम्बन्ध में जांच की गई।जिसमें पाया गया कि थाना गोवर्धन विलास उदयपुर के हिस्ट्रीशीटर बोबीन कालबेलिया और आकाश कालबेलिया की अपने वर्चस्व को लेकर प्रतिस्पर्धा चल रही है। जिसके कारण अभियुक्तों ने एक-दूसरे को डराने की नियत से वीडियो वायरल किए थे।    

विज्ञापन

थानाधिकारी गोवर्धनविलास चेल सिंह चौहान ने घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर विशेष टीम गठित की। गोगुन्दा के प्रकरण में सात अभियुक्तों को गिरफतार किया गया। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें