फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवाई माधोपुर: तेज रफ्तार पिकअप ने आंगन में खेल रही तीन साल की बच्ची को कुचला, मासूम की हुई मौत 

Sat, 04 Dec 2021 06:56 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एक तेज रफ्तार पिकअप जितेंद्र के मकान के आंगन में घुस गई और आंगन में खेल रही अंकिता को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के बरियारा गांव में सड़क किनारे मकान के आंगन में खेल रही तीन वर्षीय मासूम को अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया जिससे मासूम की मौत हो गई। सूचना के बाद मलारना डूंगर थाना अधिकारी धनराज मीणा घटनास्थल पर पहुंचे और मासूम के शव को मलारना डूंगर राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने तीन वर्षीय मासूम अंकिता को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने मलारना डूंगर सीएचसी में मासूम अंकिता का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया। धनराज मीणा ने बताया कि घटना को लेकर अंकिता के पिता जितेंद्र गुर्जर ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी पुत्री अंकिता मकान के आगे आंगन में खेल रही थी। इस दौरान पिकअप चालक तेज गति व लापरवाही से पिकअप को निमोद गांव की तरफ से लेकर आया। 

तेज रफ्तार पिकअप पीड़ित जितेंद्र के मकान के आंगन में घुस गई और आंगन में खेल रही अंकिता को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक घटनास्थल पर पिकअप को छोड़कर फरार हो गया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को जब्त कर थाने पहुंचाया। पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें