फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये क्या बोल गए नेता जी: नींबू की दो बूंद से चुटकी में भाग जाएगा कोरोना, एलोपैथी में इसका इलाज नहीं

Sat, 04 Dec 2021 01:03 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व मंत्री के मुताबिक एलोपैथी में कोविड-19 का कोई इलाज नहीं है। उसकी चपेट में आकर डॉक्टर तक जान गंवा चुके हैं, लेकिन आयुर्वेद पद्धति से बीमारी का इलाज संभव है।
विज्ञापन
देवी सिंह भाटी, भाजपा नेता - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से पूरी दुनिया दहशत में है। भारत में भी इस वैरिएंट की दस्तक हो चुकी है। करीब 35 से ज्यादा देशों में कोरोना का ये खतरनाक वैरिएंट पहुंच चुका है। विशेषज्ञों ने भी इस वैरिएंट को अबतक का सबसे शक्तिशाली वैरिएंट बताया है। वहीं, राजस्थान के एक नेता ने अजीबो गरीब बयान दिया है। पूर्व मंत्री और भाजपा नेता देवी सिंह भाटी ने कोरोना के इलाज को लेकर कहा कि कोरोना भगाने का सबसे आसान तरीका नींबू का सेवन करना है। जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने यह बात कही भाटी ने कहा कि नींबू की दो बूंद से कोरोना चुटकी में भाग जाएगा

विज्ञापन


महंगाई रोको रैली निकालने पर भड़के भाटी
जोधपुर में मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व मंत्री और भाजपा नेता देवी सिंह भाटी ने कांग्रेस की होने वाली रैली को लेकर भी निशाना साधा। 12 दिसंबर को कांग्रेस की महंगाई रोको रैली निकालने को लेकर बीकानेर कोलायत से सात बार विधायक रह चुके देवी सिंह भाटी ने कहा कि पार्टी को समझना चाहिए कि कोरोना वायरस कितना खतरनाक है। जब दिल्ली में परमिशन नहीं दी गई, तो राजस्थान में लोगों को मौत के मुंह में धकेलने के लिए  क्यों रैली कर रहे हैं।
विज्ञापन



 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें