फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawai Madhopur : ओपीएस बहाल करने को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, केंद्र से एनपीएस हटाने की मांग की

Fri, 12 Jul 2024 12:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर

सार

ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने आज सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कर्मचारियों ने ओपीएस बहाल करने की मांग की। 
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के तत्वावधान में आज सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मचारियों ने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए हर हाल में एनपीएस हटाकर ओपीएस बहाल करने की मांग की। 

विज्ञापन


रेलवे कर्मचारियों का कहना है कि ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर आज ऑल इंडिया रेलवे फेडरेशन एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन के आह्वान पर कोटा मंडल के तमाम शाखा मुख्यालयों पर रेलवे कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। 

इस दौरान रेलवे कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रेलवे कर्मचारियों ने रेलवे कर्मचारी हित में ओल्ड पेंशन स्कीम को जल्द से जल्द लागू करने की मांग की है। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज यूनियन कोटा मंडल के अध्यक्ष लोकेन्द्र मीणा ने कहा कि रेलवे यूनियन लंबे समय से ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की मांग कर रही है, लेकिन केंद्र सरकार रेल कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है, जिसके चलते रेलवे कर्मचारियों को आंदोलन करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर केंद्र सरकार जल्दी ओल्ड पेंशन स्कीम लागू नहीं करती है तो रेलवे कर्मचारियों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा। सवाई माधोपुर शाखा अध्यक्ष जनाउद्दीन ने कहा कि पांच साल के लिए चुनकर आने वाले सांसदों एवं विधायकों को पेंशन दी जाती है तो फिर अपने जीवन के 60 साल देने वाले रेलवे कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम देने में केंद्र सरकार क्यों हिचक रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें