फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sujangarh: रामदरबार की मूर्ति तोड़ने पर विवाद, सतीश पूनिया ने कहा-ये आस्था का अपमान है

Sun, 20 Mar 2022 04:36 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू

सार

सुजानगढ़ में रामदरबार की मूर्ति लगे प्रवेशद्वार को तोड़ने पर सतीश पूनिया ने गहलोत सरकार को घेरा है। पूनिया ने कहा कि गहलोत सरकार ने निशाचरी करतूत की है।
विज्ञापन
सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुजानगढ़ में रामदरबार की मूर्ति लगे प्रवेशद्वार को तोड़ने को लेकर भाजपा गहलोत सरकार को घेरने में लगी है। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बेंगलुरु में मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रदेश के सुजानगढ़ में बुलडोजर से राम दरबार को गिराया जाना आस्था का अपमान है।

विज्ञापन

सतीश पूनिया ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर शुभारंभ करती है। उत्तरप्रदेश में राम मंदिर का निर्माण करने वाले और बुलडोजर चलाने वाली योगी सरकार कानून व्यवस्था को ठीक करती है। दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार राजस्थान में बुलडोजर से राम दरबार को गिराती है। यह सीधे-सीधे आस्था पर प्रहार है, उन मूर्तियों को सम्मान के साथ कहीं अन्य जगह शिफ्ट किया जाना चाहिए था लेकिन आधी रात को गहलोत सरकार ने निशाचरी करतूत की है, उससे हिंदुओं की आस्था आहत हुई है।


उन्होंने कहा कि इस तरीके से कांग्रेस की सरकार तुष्टीकरण पर तुली हुई है। एक तरफ वो लोग हैं, जो मंदिर का निर्माण करते हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस के लोग हैं, जो मंदिर को ध्वस्त करते हैंl
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें