फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान की बढ़ सकती है मुश्किलें

Tue, 07 Mar 2017 07:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : Getty Images
विज्ञापन
अभिनेता सलमान खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सीजेएम ग्रामीण जोधपुर की ओर से अभिनेता सलमान खान को आर्म्स एक्ट में बरी करने के आदेश के खिलाफ राज्य सरकार ने जिला एवं सेशन न्यायालय जोधपुर में अपील दायर की है।
विज्ञापन


जिला एवं सेशन कोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से दायर अपील पर सुनवाई करते हुए अभिनेता सलमान खान को नोटिस जारी करते हुए मामले पर अगली सुनवाई के लिए 21 अप्रैल का समय तय किया है। सलमान खान के खिलाफ वर्ष 1998 में फिल्म हम साथ साथ है... की शूटिंग के दौरान अवधि पार लाइसेंस के हथियार रखने और इन हथियारों से चिंकारा और काला हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था। इस संबंध में जोधपुर के लूनी थाने में 15 अक्टूबर को सलमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।

करीब 18 साल पुराने मामले में लंबी सुनवाई के बाद 18 जनवरी 2017 को सीजेएम जोधपुर ग्रामीण दलपतसिंह राजपुरोहित ने सलमान खान को बरी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद विश्नोई समाज ने भी इसका विरोध किया था। उन्होंने इस संबंध में राज्य सरकार के अपील करने और मजबूती से न्यायालय में पक्ष रखने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें