फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सचिन पायलट ने बताया कैसे चुना जाएगा प्रदेश का CM, कहा-ये तेरा मेरा का समय नहीं, हम मिलकर काम कर रहे

Tue, 12 Sep 2023 06:16 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सचिन पायलट ने कहा कि यह तेरा-मेरा करने का समय नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी एक है और हम सभी एक साथ हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहा है। सरकार ने लोगों के लिए बहुत काम किया है, इसलिए एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।  
विज्ञापन
सचिन पायलट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और उसे कैसे चुना जाएगा, इसे लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चयन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी करेंगे। साथ ही सरकार रिपीट होने पर कांग्रेस विधायक दल तय करेगा कि किसे मुख्यमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि गहलोत और पायलट गुट मुख्यमंत्री तय नहीं करेंगे। 

विज्ञापन


सचिन पायलट ने कहा कि हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में अच्छा काम किया है। प्रदेश की जनता भाजपा और कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में किए गए कामों की तुलना कर रही है। उन्हें पता है कि कांग्रेस लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाईं हैं। इसका उन्हें फायदा भी मिला है। 



अजमेर में पत्रकारों से बात करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि यह तेरा-मेरा करने का समय नहीं है। पूरी कांग्रेस पार्टी एक है और हम सभी एक साथ हैं। पार्टी का हर कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहा है। सरकार ने लोगों के लिए बहुत काम किया है और इसलिए राज्य में एक बार फिर से कांग्रेस की सरकार ही बनेगी।  
विज्ञापन


एकजुटता का चुनाव में मिल सकता है लाभ
राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव हैं। वतर्मान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का लंबा समय गहलोत-पायलट विवाद में गुजरा है। इस बीच गहलोत और पायलट ने एक दूसरे पर कई बार हमला बोला। कई बार ऐसे मौके आए जब कांग्रेस दो गुटों में हुई दिखाई दी। लेकिन, चुनाव से पहले गहलोत और पायलट के बीच के मनमुटाव को पार्टी हाईकमान ने शांत करा दिया। इससे नतीजा ये हुआ कि पायलट गहलोत सरकार के काम-काज की तारीफ करने लगे। साथ ही मिलकर चुनाव लड़ने और कांग्रेस की जीत का दावा भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें