फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 'भ्रष्ट लोगों को गहलोत का संरक्षण, उनका ईमान मरा'; मुंडन कराकर कांग्रेस विधायक ने CM पर बोला हमला

Tue, 12 Sep 2023 05:18 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कहा कि अब मैं ऐसा ही रहूंगा। जनता को पता रहेगा कि मैंने किन मुद्दों को लेकर मुंडन कराया था। सीएम गहलोत मुख्यमंत्री रहें या ना रहें, उन्हें ये बोझ लेकर चलना पड़ेगा। उन्होंने गलत को संरक्षण दिया  और सही को सही नहीं कहा।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनरपुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। कोटा के सांगोद से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनरपुर ने सीएम अशोक गहलोत पर गंभीर आरोप लगाते हुए मुंडन करा लिया है। इसे लेकर विधायक भरत ने गहलोत को एक पत्र भी लिखा है। 

विज्ञापन


विधायक भरत ने अपने पत्र में खान और गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भरत ने अपने पत्र में लिखा- आपने भाया के भ्रष्टाचार को खुला समर्थन दिया है। झोपड़ियां गांव को कोटा में शामिल नहीं किया। गांधीवादी अशोक गहलोत को यह शोभा नहीं देता। आपका ईमान मर चुका है, ईमान के मरने पर मैं मुंडन करवाकर अपने केश आपको भेंट कर रहा हूं। कृपया यह तुच्छ भेंट स्वीकार करें। महात्मा गांधी को याद कर उनके बताए गए सात पाप पर चिंतन करें। मुख्यमंत्री का यह पद स्थाई नहीं है।



मुंडन कराने को लेकर कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने कहा कि मैं लंबे समय से कुछ मुद्दे सीएम गहलोत के सामने रख रहा था। उनकी मजबूरी रही होगी जो उन्होंने मेरी बातों पर ध्यान नहीं दिया और कुछ भ्रष्ट लोगों को संरक्षण देने में लगे रहे।
विज्ञापन


भरत ने कहा कि शासन करने वालों की कुछ मजबूरियां होती हैं, लेकिन, मुख्यमंत्री गांधीवादी नेता माने जाते हैं और वे गांधीवादी बात भी करते हैं। गांधीजी का पूरा जीवन सत्य पर आधारित था। इसलिए मैंने उनसे कहा है कि आपका ईमान मर चुका है। हमारी संस्कृति में जब भी कोई मरता है तो मुंडन करात हैं, मुझे मुख्यमंत्री का ईमान मरते हुए दिखा, इसलिए मैंने मुंडन कराया है।

भरत सिंह ने ये भी कहा कि अब मैं ऐसा ही रहूंगा। जनता को पता रहेगा कि मैंने किन मुद्दों को लेकर मुंडन कराया था। सीएम गहलोत मुख्यमंत्री रहें या ना रहें, उन्हें ये बोझ लेकर चलना पड़ेगा। उन्होंने गलत को संरक्षण दिया  और सही को सही नहीं कहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें