फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिखाई सियासी ताकत: जन्मदिन की बधाई देने उमड़े पायलट समर्थक, कई नेताओं ने भेजी शुभकामनाएं

Tue, 07 Sep 2021 03:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सचिन पायलट को उनके जन्मदिन पर कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी। इन नेताओं में कांग्रेस के कई बड़े नेता भी शामिल थे। 
विज्ञापन
सचिन पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पालयट के जन्मदिन पर समर्थकों व शुभचिंतकों ने मंगलवार को उनके जयपुर स्थित निवास पर पहुंचकर बधाई दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए पायलट को शुभकामनाएं भेजीं।
विज्ञापन


पायलट ने अपना 44वां जन्मदिन जयपुर के सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी निवास पर मनाया। उन्होंने सुबह खोले के हनुमान जी मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा देश–प्रदेश की खुशहाली व सुख-सम्पन्नता की कामना की।

इसके बाद दोपहर में उन्होंने अपने निवास स्थान पर बनाए गए मंच से राज्य भर से आए अपने समर्थकों व शुभचिंतकों की शुभकामनाएं लीं। लोगों ने उन्हें गुलदस्ते, चित्र आदि भेंट कर अपनी बधाई दी। इस दौरान उनके निवास के सामने बड़ी संख्या में समर्थक विशेषकर युवा मौजूद थे।
विज्ञापन


वहीं मुख्यंमत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डा सीपी जोशी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, राज्य सरकार में मंत्री डा रघु शर्मा, ममता भूपेश व सुखराम बिश्नोई तथा केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित अनेक नेताओं ने सोशल मीडिया के जरिए पायलट को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

पायलट के समर्थकों ने पायलट के जन्मदिन के उपलक्ष में सोमवार को राज्यभर में वृक्षारोपण किया था। राजधानी जयपुर में अनेक जगह पर पायलट को जन्मदिन की बधाई देने वाले बड़े बड़े पोस्टर लगे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें