फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवारों में संवाद बढ़े और समाज में सकारात्मक गतिविधियां संचालित हों - भागवत

Mon, 05 Oct 2020 08:03 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि परिवार प्रबोधन, गो सेवा, सामाजिक समरसता, ग्राम विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने संगठन की गतिविधि श्रेणी के प्रांतीय कार्यकर्ताओं से अनौपचारिक संवाद करते हुए कहा कि परिवार प्रबोधन गतिविधि में परस्पर संवाद बढ़ाया जाए और परिवार में साप्ताहिक बैठकें शुरु हों।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि प्रत्येक परिवार में सामाजिक समरसता के अन्तर्गत सहजता से एक-दूसरे के यहां आना जाना होना चाहिए। दो दिवसीय जयपुर प्रवास पर आए सरसंघचालक ने रविवार को दो सत्रों में गतिविधि प्रमुखों से संवाद किया। एक बयान के अनुसार भागवत ने कोरोना वायरस महामारी की कठिन परिस्थितियों में काम करने के स्वयंसेवकों के अनुभव सुने और समाज के वंचित और अभावग्रस्त लोगों के लिए चलाए गए कार्यों की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि किसी भी गतिविधि का काम समाज में नया नहीं है, अपनी रुचि-प्रकृति के अनुसार पहले से कुछ लोग कर रहे हैं। ऐसे लोगों, संस्थाओं को साथ लेकर इसमें तीव्रता लाने का व्यवस्थित प्रयत्न किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि स्वयंसेवक ऐसी सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से भारत के सही समाचार पहुंचाकर राष्ट्र विरोधियों का खेल बंद करने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें