फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बारां में आदिवासी लड़की का शव पेड़ से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 04 Oct 2020 08:29 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोटा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

राजस्थान के बारां जिले के केलवाड़ा थाना क्षेत्र में रविवार को 16 वर्षीय आदिवासी लड़की का शव उसके घर के बाहर पेड़ से लटका मिला। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, लड़की भील आदिवासी समुदाय से संबंध रखती थी। शाहाबाद के डीएसपी तथा क्षेत्राधिकारी कजोडमल ने कहा कि 'वह स्कूल छोड़ चुकी थी और अपने पिता तथा भाई के साथ रहती थी। उसकी मां का देहांत हो चुका है।'
विज्ञापन



केलवाड़ा थाने के क्षेत्र निरीक्षक लक्ष्मीचंद वर्मा ने कहा कि 'लड़की के पिता और भाई शनिवार रात खेतों की देखरेख करने गए थे। वह घर में अकेली थी।'

पुलिस ने कहा कि पीड़िता के शरीर पर चोट या हमले का कोई निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें